हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो जाने की घटना सामने आयी है। इनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में बच्चों के शव पड़े हैं।

पुलिस के मुताबिक गांव सुल्तानपुर निवासी तस्लीम के दो बेटे रिहान (15) व अनस (14) और जमशेद का बेटा रिहान (14) निवासी मोहल्ला ढाब दोपहर के समय नहाने के लिए तालाब पर गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में बच्चों के शव पड़े हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। तीनों बच्चों के शवों को देखकर गांव में मातम छा गया। दरअसल, गांव में ईंटें बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। उसी से यह तालाब बना। चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और डूबकर उनकी मौत हो गई।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण
महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन