राजाजी टाइगर रिजर्व में 2 गजराज के बीच हुए संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कल रात इन दोनों हाथियों के बीच जंग हुई जिसमें 30 वर्षीय हाथी का शव आज जंगल में बरामद हुआ।
वन कर्मियों को आज गश्त के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व, गौहरी रेंज के अंतर्गत कुनाउ क्षेत्र के जंगल से एक नर हाथी का शव मिला।
घटनास्थल के हालात बता रहे थे हाथियों के बीच संघर्ष हुआ था और इसी संघर्ष के कारण एक हाथी की जान चली गई। आशंका जताई जा रहे हैं कि हमले में दूसरा हाथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ होगा लिहाजा उसके उपचार के लिए वन विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है।
वर्तमान समय हाथियों के मिलन का समय है और इस समय हाथी रिहायशी बस्तियों से लेकर सड़कों पर नजर आने लगते हैं। वही मिलन को लेकर हाथियों के बीच संघर्ष भी होता रहता है जिसके कारण एक हाथी की आपसी संघर्ष में मौत हो गई। इस हाथी का शव आज सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज में कुनाउ कंपाटमेंट 14 में मिला। वन कर्मियों का हाथी के झुंड से भी सामना हुआ जिसने वन कर्मियों को भगाने की भी कोशिश की।
वन कर्मियों के अनुसार मारे गए 30 वर्षीय हाथी के दांत एवं अन्य अंग पूरी तरह से सुरक्षित पाए गए हैं हालांकि उसके शरीर में आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं।
हाथी के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद उसके शव को जंगल में ही दफनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आपसी संघर्ष में 3 महीने के अंदर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित