पीपीडी फ़ाउंडेशन एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर Road safety awareness प्रोग्राम का आयोजन MLT विभाग, ऋषिकेश परिसर में किया गया.

PPD ( prevent Preventable deaths) – जिसका मुख्य उद्देश अस्पताल के बाहर हो रही मृत्यु को कम करना है। NGO के संस्थापक डॉक्टर अवनीश कटियार के बताया कि भारत एक ऐसा देश है जहा ऐक्सिडेंट से म्रत्यु पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा होती है। भारत में होने वाली 75% म्रत्यु जो सड़क दुर्घटना में होती है उनको बचाया जा सकता है। सबसे ज़्यादा दुर्घटना होने के बहुत सारे कारण है। उसने सबसे ज़्यादा health से सम्बंधित जनकारियो का अभाव है। हमारे देश में CPR देने को first aid नही माना जाता। सड़क दुर्घटना से कैसे बचे अथवा किसी व्यक्ति को कैसे बचाए इसकी जानकारी पूर्णता प्राथमिक चिकित्सक को भी नही होती उसका कारण लगातार मेडिकल शिक्षा का अभाव है। अधिकतम मरीज़ जो बड़े अस्पताल में भेजे जाते है उन्हें सामान्य इलाज भी नही मिला होता है।
हमारी संस्था सड़क दुर्घटना से कैसे बचे और लोगों की कैसे सहायता करे ये जानकारी देती है। हम टीम मेडिकल प्राथमिक चिकित्सक को भी ट्रेनिंग देती है। हमारा उद्देश एक है कि देश में हो रही म्रत्यु को कम से कम करना है/ आज एम्स व पीपीडी फाउंडेशन की टीम डॉक्टर अवनीश कटियार, डॉक्टर प्रशांत कटियार, डॉक्टर सौरभ, मिस सुशीला, दीपिका, प्रवीण , तरन्नुम , हिमांशु व अन्य लोग भी शामिल रहे।
परिसर के प्राचार्य प्रो पंकज पंत, डीन साइंस/हेड MLT विभाग प्रो गुलशन कुमार ढींगरा, डीन ऑर्ट्स- प्रो दिनेश चंद्र गोस्वामी, डीन वाणिज्य – प्रो राजमणि पटेल एवं फैकल्टी MLT विभाग : डॉ शालिनी कोटियाल,देवेंद्र भट्ट, सफिया हसन, अर्जुन पालीवाल, नरेश सिंह, NSS अधिकारी- डॉ अशोक मेंदोला, डॉ प्रीति खंडूड़ी ने भी सराहना करते हुए कहा जागरूकता अभियान व life saving कोर्सेज़ की आवश्यकता है।
NCC व NSS स्टूडेंट्स को ये भी बताया कि वो देश रक्षा करने का कार्यभार उनके ऊपर है ऐसे अभियान देश के विकाश में सहायता करेंगे। पीपीडी टीम एक स्वस्थ्य व समृद्य भारत के निर्माण की कामना करती है।
इस मौके पर 110 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित