हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि दूसरी ओर नवोदय नगर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने दोनों के शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप शिव विहार कालोनी में एक महिला संगीता देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी मुन्ना कुमार निवासी गोरिया कोठी, जिला सिवान बिहार ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतका के विवाह को अभी 6 वर्ष हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के फांसी लगाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर नवोदय नगर के टांडा गोगापीर में एक व्यक्ति धर्मेन्द्र उम्र 42 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी मेहलकी थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर यूपी का शव घर में मिला।
पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों की मामलों में जांच कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन