संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़,हरिद्वारः हेल्दी बिगनिंग फिटनेस सेंटर शिवालिक नगर ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास व उल्लास के साथ मनाया।
आयोजित हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रमों में सम्मिलित हुयी और महिलाओं ने गीत संगीत पर शानदार सांस्कृति प्रस्तुतियां दी। इस दौरान गीत संगीत, नृत्य , रैंप वॉक तथा बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सभी को तीज की बधाई देते हुए हेल्दी बिगनिंग फिटनेस सेंटर की संचालिका माधुरी शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महिला शक्ति का दर्शाने वाले तीज पर्व को परंपरागत तरीके से महिलाएं मनाती चली आ रही है। समाज में हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार त्यौहारों के माध्यम से भी किया जाता है।
इस अवसर पर संचालिका माधुरी शर्मा ने अपने साथियों के साथ वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती श्वेता अब्जे जी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रतिभावान युवा वर्ग नेहा, अनमोल व कोपल दि्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित की गई प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
बताते चलें कि माधुरी शर्मा द्वारा संचालित हेल्दी बिगनिंग फिटनेस सेंटर महिलाओं के लिए संचालित फिटनेस सेंटर है एरोबिक, योगा सिखाया जाता है जिसको लॉक डाउन की स्थिति में भी ऑनलाइन के माध्यम से संचालित किया जाता रहा और महिलाओं की सेहत और फिटनेस को बनाए रखा गया।




More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी