हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में गंगनहर कोतवाली रूड़की क्षेत्र के सुनहरा गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक प्रेमी युगल ने बीती देर रात छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इस प्रयास में दोनों छत से गिरकर घायल हो गए। अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दरअसल, प्रेमी युगल किराए का मकान लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र निवासी एक युवक रुड़की क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। युवक के साथ एक तलाकशुदा महिला भी फैक्ट्री में काम करती है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही सुनहरा स्थित एक मकान किराए पर लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी, जिसको लेकर इन दोनों परिवारों में विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते प्रेमी युगल काफी तनाव में था। इसी तनाव के चलते प्रेमी युगल ने छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसमें छत से गिरकर युवक का पैर टूट गया, जबकि महिला के सर में चोट आई है। आसपास रहने वाले व्यक्तियों ने इसकी सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों के परिवारों को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित