अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़: जनपद हरिद्वार के रुड़की में एक युवक ने शादी का वादा कर पड़ोसी युवती का चार साल तक यौन शोषण किया। लंबे समय के बाद युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने जानकारी के लिए युवक को भी बुलवाया है।
सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंची। उसने कोतवाली की महिला दरोगा को बताया कि करीब चार साल पहले पड़ोस के युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसके छह, सात महीने बाद युवक ने उससे वादा किया कि वह जल्द ही अपने घर वालों को सहमत कर उससे शादी कर लेगा।
युवती इससे संतुष्ट हो गई। इसके बाद उसने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बीच में युवती एक-दो बार गर्भवती हुई।
उसने युवक को जानकारी दी तो युवक ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान युवती उससे शादी करने की बात कहती रही लेकिन युवक ने हर बार बहाने बनाकर उसे टालता रहा।
ऐसे ही चार साल गुजरने के बाद भी युवक ने शादी नहीं की तो युवती उसके माता-पिता से मिली और पूरी बात बताई। आरोप है कि युवक के माता-पिता ने बेटे को बुलाकर पूछताछ की तो उसने युवती से शादी का वादा करने की बात मानी, लेकिन शादी करने से इंकार कर दिया।


More Stories
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन
गजा: छात्र छात्राओं ने नवाचार मे सीखा टोकरियाँ बनाना, कौशल विकास से बढा आत्मविश्वास
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में “एप्लाइड जीनोमिक्स और मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स” पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ