July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में दिनांक 24 मार्च, 2026 को हिंदी विभाग, धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

इस संगोष्ठी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। यह संगोष्ठी भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), नई दिल्ली द्वारा संपोषित है।

महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। पंजीकरण व्यवस्था, सभागार सज्जा, तकनीकी प्रबंधन, अतिथि स्वागत एवं आवास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने बताया की समस्त व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस संगोष्ठी के संयोजक डॉ. गौरव कुमार मिश्र ने बताया कि सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा संगोष्ठी को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्यगण एवं आयोजन समिति द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा और निर्गुण संतों का दार्शनिक पक्ष” है, जिसमें देशभर से विद्वान एवं शोधार्थी सहभागिता करेंगे। महाविद्यालय परिवार इस शैक्षणिक आयोजन को लेकर अत्यंत उत्साहित है और इसे सफल बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

About The Author

You may have missed