हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री बालाजी धाम पर आज सुबह गैर हिन्दुओं ने बड़ी संख्या में हमले का प्रयास किया।
श्री बालाजी धाम के परमाध्यक्ष म.म. स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे लगभग 400 मुस्लिमों ने महिलाओं के साथ डंडों के साथ श्री बालाजी धाम की तरफ बढ़ कर हमले का प्रयास किया। बताया कि सभी के हाथों में झंडे व डंडे थे। बताया कि जुलुस की कोई परमीशन नही थी और न ही जुलुस में कोई प्रशासनिक अधिकारी थे।
हमले के प्रयास का समाचार मिलते ही गाजीवाली, कांगड़ी और श्यामपुर के लोग बालाजी धाम पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को वहां सं खदेड़ा। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में चार-पांच मुस्लिम परिवार हैं।
ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना जांच का विषय है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
श्री बालाजी धाम की महंत योगी श्रद्धा नाथ ने कहाकि गैर हिन्दू बालाजी धाम में जबरदस्ती आ रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बड़ी घटना होने से बचा लिया। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा श्री बालाजी धाम, गाजीवाली श्यामपुर कांगड़ी और मैं जिहादियों के निशाने पर हूं, इसीलिए हो सकता है कि जिहादियों का कोई बड़ा षड्यंत्र हो और कोई बड़ी दुर्घटना करने का इरादा हो। ऐसे तत्वों पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण