हरिद्वार: हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में कल देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई।
पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो मानव कंकाल हैं।
सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया।
सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के पाल उलझे मिले हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया कि दोनों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। उन्होंने बताया इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों की हत्या तो नहीं की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2026-27 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये का बजट किया प्रस्तुत
कोटा: 7 राज गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स के लिए शुरू हुआ तीन दिवसीय फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण
7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शिवांगी पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक