हरिद्वार: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है इसी क्रम में रोशन आबाद केआन्नेकी-हेतमपुर की कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई ।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि यासीन व अय्युब द्वारा आन्नेकी रोशनाबाद मार्ग हेतमपुर, लक्ष्मीनगर फेस-1, पुल से पहले आन्नेकी रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद