हरिद्वार 17 जुलाई 2025- सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए।
टीम द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के ग्राम प्रतापपुर में बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र में छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दौरान 10 ट्रैक्टर ट्रालियां एवं 02 जे०सी०बी० मशीन कुल 12 वाहन अवैध खनन करते पकड़े गये। अवैध खनन में संलिप्त सभी वाहनों को कोतवाली लक्सर की सुपुर्दगी में दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक