March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत

अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़: जनपद हरिद्वार के  पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है  जहां दो बच्चों की आटा चक्की के पट्टे में फंसने से मौत हो गई.

जिले के कोटा मुरादनगर गांव में दर्दनाक हादसे में 2 मासूमों की मौत हो गयी। हादसा एक बच्चे के आटा चक्की के पट्टे में फंसने से हुआ। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। बताया जाता है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी
इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में फंस गयी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। घायल अर्श को उपचार के लिए परिजन रुड़की के एक अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान अर्श ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया । गांव में दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा है।

About The Author

You may have missed