हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने की एक फैक्ट्री के गोदाम में सोमवार की देर रात भीषण आग लगने का समाचार है जिसके कारण लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम किया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसा रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी का है जिसके गोदाम में भयंकर आग लग गई।
आपको बता दे बीती रात लगभग 2 बजे थर्मोकोल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में भयंकर आग लग गई, सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित प्रशासन के अधिकारियों को मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
एसडीम भगवानपुर का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए 2 गाड़िया सहारनपुर ओर 2 देहरादून फायर ब्रिगेड की मंगाई गई। साथ ही 6 गाड़िया रुड़की क्षेत्र की लगातार रात से आग बुझाने में लगी रहीं। आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है।


More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन