नवल टाइम्स न्यूज़(NTnews) हरिद्वार : हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा द्वितीय ऑनलाइन इंटरस्टेट साइंस क्विज का का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ के पी सिंह, सचिव डॉ हर्ष कुमार जी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश चंद पालीवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 400 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, एवं गणित विषय से मल्टीपल चॉइस प्रश्न लिए गए थे जिनमें सभी छात्र छात्राओं को 60% अंक प्राप्त होने पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश् चंद पालीवाल जी ने बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता है एवं उनमें साइंस के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न होती है।
साइंस क्विज के ऑर्गेनाइजर एवं कैरियर प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ हेमंत पंवार ने कहा कि इस प्रकार के क्विज आयोजन द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
ऑनलाइन क्विज के कन्वीनर डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि आयोजनों से युवाओं में नए आत्मविश्वास का संचार होता है। इंटरस्टेट साइंस क्विज को सफल बनाने में महाविद्यालय के विज्ञान एवं कला वर्ग के सभी प्राध्यापक गणों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण