व्यापारी रामप्रकाश गोयल ने लगायी न्याय की गुहार
हरिद्वार, 25 जून 24: किराना व्यापारी रामप्रकाश गोयल ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान अपूर्व वालिया द्वारा लगाए गए आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि उन पर झूठा मुकद्मा दर्ज कराया गया हैं।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है। पत्रकारवार्ता के दौरान रामप्रकाश गोयल ने बताया कि उन पर शत्रु संपत्ति बेचने का निराधार आरोप लगाकर झूठा मुकद्मा दर्ज कराया गया है। जिस शत्रु संपत्ति को उनके द्वारा बेचने का आरोप लगाया है।
उस संपत्ति से उनका कोई संबंध नहीं है और ना ही उन्होंने वह संपत्ति बेची है। उन्होंने कहा कि मुकद्मा दर्ज करने से पूर्व पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए थी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। जिससे सच्चाई सामने आ सके।
झूठा मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही वह और उनका पूरा परिवार मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। भूमाफियाओं से उन्हें व उनके परिवार को जानमाल का खतरा भी बना हुआ है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी