हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है.
कनखल क्षेत्र के गांव में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियाँ गुरुवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं।
इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परिजनों ने पुरकाजी के रहने वाले दो युवकों के खिलाफ उनकी बच्चियों को भगा ले जाने का शक जताया है। कनखल पुलिस लापता हुई दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मिस्सरपुर के रहने वाले दो लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि रिश्ते में बुआ व भतीजी लगने वाली 15 और 14 साल की दो लड़कियां गुरुवार शाम से घर से बिना बताए लापता हैं। काफी तलाशने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला है।
परिजनों ने शक जताते हुए बताया कि पुरकाजी के रहने वाले आस मोहम्मद एवं प्यार मोहम्मद बीते कुछ समय से उनकी नाबालिग बच्चियों पर नजर रखे हुए थे। वे ही दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जा सकते हैं।
थानाध्यक्ष कनखल मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। साथ ही एक टीम को पुरकाजी भी रवाना किया गया है ताकि दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया जा सके।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण