अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः हरिद्वार के जनपद थाना कनखल क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। जांच में पता चला कि शादी नहीं बल्कि दहेज मांगने को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, हालांकि नाबालिग के बालिग होने पर ही शादी की बात पर रजामंदी हुई थी। हकीकत सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर समझौता करा दिया है।
आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कनखल के मोहल्ला लाटोवाली में एक किशोरी की शादी की जा रही है। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस तुंरत मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सामने आया कि युवक पक्ष मुरादाबाद यूपी से ताल्लुक रखता है। शनिवार को युवक पक्ष शादी की बात तय करने को लेकर यहां पहुंचा था, लेकिन दहेज की मांग को लेकर उनका कन्या पक्ष से विवाद हो गया। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे और सूचना पुलिस को दे दी गई।
जांच में सामने आया कि कन्या अभी नाबालिग है लेकिन उसके बालिग होने पर ही शादी करने की बात तय हुई थी। एसओ ओसीन जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है किशोरी की बालिक होने के बाद ही शादी करने की नसीहत दी गई है।



More Stories
महामण्डलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने झण्डी दिखाकर भव्य दण्डवत यात्रा का किया शुभारम्भ
निर्वाचन 2027 हेतु गजा मे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
महाविद्यालय नानकमत्ता में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी आयोजित