हरिद्वार, 7 फरवरी 26 : कनखल थाना क्षेत्र में दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियां में शनिवार की दिन देर शाम एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायघटी निवासी रोहतास का परिवार विगत काफी समय से कनखल में किराए पर रह रहा था। रोहतास का पुत्र कुनाल उम्र 15 वर्ष सिंह द्वार पर कढ़ी चावल की ठेली पर काम करता था। कुणाल शुक्रवार शाम से लापता था। परिजन उसकी खोज कर रहे थे, किंतु कुनाल का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की देर शाम कुनाल का शव दक्ष मंदिर के पीछे श्री यंत्र मंदिर के पास झाड़ियां में पड़ा मिला।
शव मिलने के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। कुणाल की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना