हरिद्वार: एक कलयुगी पिता ने अपनी की बेटी को नहर में धक्का देकर उसको मौत की नींद सुला दिया। आरोपित ने शादी को लेकर हुए मनमुटाव की वजह से यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नहर पुल पर एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्ष के बेटी को नहर में धक्का दे दिया।
सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर काफी कावडि़ये जो कि आरोपित प्रदीप कुमार निवासी ढालूवाला, थाना सिडकुल, हरिद्वार के इस कृत्य से आक्रोशित थे तथा उसके साथ मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने बामुश्किल आरोपित को कांवडि़यों से छुड़ाया और हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शादी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिस कारण उसने बेटी को नहर से धक्का मार दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक