February 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: कावंड़िये की बाइक में लगी भीषण आग

हरिद्वार:  कनखल थाना क्षेत्र के देश रक्षक तिराहा के पास एक कांवड़िये की चलती बाइक में आग लग गई। आग लगते ही कांवड़िया मौके पर बाइक छोड़ आग बुझाने के लिए सामने स्थित पेट्रोल पंप से फायर स्प्रे लाया।

लेकिन वह भी खाली निकला और कुछ ही देर में बाइक जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने बाइक को बचाने की कोशिश जरूर की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

बाइक सवार कांवड़िया लक्सर की ओर जा रहा था।

 

 

About The Author