December 15, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: आश्रम में एक महंत पर शिष्य ने चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

हरिद्वार के एक महंत पर शिष्य ने चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम मेे रहने वाले एक महंत पर उन्ही के शिष्य ने चाकू से हमला कर दिया है। हमले मेे घायल हुए महंत को हरिद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया है।हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित कमल कल्याण आश्रम के महंत कमलान्नद महाराज पर उनके ही शिष्य गिरीशानंद ने चाकू से हमला कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। आननफानन मेे महंत को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

महंत कमलान्नद महाराज पर हमला करने वाले उनके शिष्य गिरीशानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि शिष्य ने अपने गुरु पर हमला किन कारणों से किया।

About The Author