लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ितों को किया राहत सामग्री का वितरण किया।
कल की दिल दहलाने वाली जो घटना लखनऊ क्षेत्र में हुई और जिसमें लगभग सैकड़ों झोपड़ियां बर्बाद हो गई।
आज आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी जी के नेतृत्व में वहां पहुंचकर वहां के लोगों को राहत सामग्री वितरण करने का कार्य किया, जिसमें संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा पीड़ितों के लिए कपड़े, बच्चों के लिए केले,बिस्किट्स नमकीन और और पानी की बोतल का वितरण किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी जी ने कहा इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर रहता है।कोरोना काल में भी अपने-अपने घरों से निकलकर हमारे पदाधिकारी बाहर आए और उन्होंने राहत सामग्री वितरण की जब भी कोई आपदा आती है तो व्यापारी वर्ग हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहता है।
इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल जी ने कहा इस भीषण हादसे में हमारे सभी पदाधिकारी बंधुओ ने तपती धूप में अपनी क्षमता के अनुसार आज वितरण का कार्य किया& ऐसी भीषण हादसे में जिन लोगों का आशियाना बर्बाद हो गया उसके लिए हम सभी व्यापारी भाई बांधों की जिम्मेदारी है कि बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी अपनी क्षमता के अनुसार उनकी यथासंभव मदद करने के लिए आगे आएं।
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है जितने भी पीड़ित हैं उनको यथासंभव मदद दी जाए और जो इस भीषण क्षति में जानवर एवं हमारी गौ माता की जो मृत्यु हुई है उनकी जो जली हुई जो बॉडी हैं उनको भी स सम्मान उनका अंतिम संस्कार किया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद राजवंश जी,मंडल संयोजक राजकुमार रावत जी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत दुबे जी, प्रदेश प्रवक्ता पवन शुक्ला जी,इंदिरा नगर के सचिव शरद मेहरोत्रा जी , उप सचिव आशुतोष अवधवाल जी, एवं सितांशु सोनकर जी, सुगमाउ इकाई के अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा जी,मुंशीपुलिया इकाई के महासचिव पीयूष सिंह जी, फैजुल्लागंज इकाई के बंटू रावत जी आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


More Stories
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण
महाविद्यालय नैनबाग के अंग्रेजी विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
मीठीबेरी महाविद्यालय में कंप्यूटर कार्यशाला के दुसरे दिन कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की दी जानकारी