October 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार कोरोना संकट: नर्सिंग कॉलेज की 91 छात्राएं और एक अखाड़े के 09 संत निकले कोरोना संक्रमित

  • हरिद्वार के नर्सिंग कॉलेज की 91 छात्राएं और एक प्रमुख अखाड़े के 09 संत निकले कोरोना पॉजिटिव

एनटीन्यूज़ हरिद्वार: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार जनपद में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार नर्सिंग कॉलेज रोशनाबाद हरिद्वार के छात्रावास में 91 छात्राओं की व जूना अखाड़ा में 09 संतो के कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं हैं, जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

जिला प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज रोशनाबाद परिसर व जूना अखाड़ा के एक ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

शनिवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने नर्सिंग कॉलेज और जूना अखाड़े में बनाये गए कंटेनमेंट जॉन का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

पूरण सिंह राणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को उक्त कंटेनमेंट जोन में आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसके अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य को उक्त कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं यथा सब्जी, फल, दूध, घरेलू गैस, रसद आदि की व्यवस्था किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।

उक्त कंटेनमेंट ज़ोन में आई समस्त कोरोना पॉजिटिव छात्राएं एसिंप्टोमेटिक हैं, एसडीएम ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है।

About The Author

You may have missed