हरिद्वार,4 जून: श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने वीआईपी घाट पर आयोजित एक किसान संगठन के सम्मेलन के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने को खेदजनक बताते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। देश के लोग किसानों की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेते हैं। लेकिन धर्मनगरी में गंगा तट पर फिल्मी गानों पर अमर्यादित तरीके से डांस करना गलत है। भाव का प्रतीक सकारात्मक होना चाहिए। देवभूमि की मान मर्यादाओं का ध्यान सभी को रखना चाहिए।
पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसानों को सरकार के सामने मांगे रखनी चाहिए। लेकिन इस तरह के डांस शोभा नहीं देते हैं। जिन लोगों द्वारा इस तरह की हरकत की गई है। उन पर शासन प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे अन्य लोगों को भी संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य दुखदाई है। धर्मनगरी में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन