हरिद्वार: हरिद्वार में कनखल क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास आधी रात हुए एक सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई।
टैक्सी को पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारी। जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। टैक्सी हरिद्वार की किसी ट्रैवल्स एजेंसी की बताई जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि टक्कर किसी बड़े वाहन ने मारी है।
हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया होगा। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने पर टैक्सी डिवाइडर और बिजली के पोल से जा टकराई। कार में चालक की सुरक्षा के लिए लगे बैलून भी खुल गए। इसके बावजूद कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार