हरिद्वार: किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की है। घटना धनौरी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार धनौरी भगवानपुर हाईवे के समीप डॉक्टर राकेश सैनी का आवास है। उनकी कार अक्सर सड़क किनारे रखे पुलिस बूथ के बराबर में खड़ी रहती है।
शुक्रवार रात भी उन्होंने अपनी कार को वहीं खड़ा किया। रात को करीब 12.30 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी। राकेश्स सैनी ने बाहर निकलकर देखा तो कार में आग लगी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पुलिस बूथ के पीछे से कार में आग लगाता दिखा। पीडि़त डॉक्टर राकेश सैनी ने मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।



More Stories
आईआईएम काशीपुर में नानकमत्ता महाविद्यालय की छात्रा निर्मल कौर ने किया उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी