June 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: जब कांवड़ियां चढ़ गया शिवजी के सिर पर जानिए….

हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब आज एक कावडि़ए ने नशे में धुत होकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति के सिर पर चढ़कर तांड़व किया, जिसे बड़ी मुश्किल से लोगों ने नीचे उतारा।

कांवड़ यात्रा के चलते इन दिनों चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद हैं। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में नशे में धुत एक कांवडि़या स्टेशन परिसर में लगी भगवान शिव की मूर्ति के सिर पर चढ़ गया। कांवडि़ए को भगवान शिव की मूर्ति से उतारने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उतरा।

बाद में जब लोगों का गुस्सा बढ़ता देख वह नीचे उतर आया। लेकिन काफी देर चले इस हंगामे के बावजूद कोई पुलिसकर्मी न तो मौके पर आया और ना ही उस कांवडि़ए को नीचे उतारने की जरूरत समझी।

About The Author