हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार के हरमिलाप जिला चिकित्सालय तथा चैनराम महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले गरीब एवम् निःसहाय व्यक्तियों को जरूरत की सभी दवाईयां उपलब्ध हों। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर्स की नेम प्लेट लगाई जाए।
जिलाधिकारी ने मोर्चरी की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु 5 डीप फ्रीज तत्काल जेम पोर्टल से खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने डीप फ्रिजर खरीदने तथा सही से स्थापित करने की व्यवस्था हेतु 10 लाख रुपए की धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की।उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों तथा उनके तीमारदारों से बातचीत की तथा चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न उपकरणों के निरीक्षण के दौरान उपकरण सही करने वाली अनुबंधित फर्म तथा उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि फर्म द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर तत्काल नोटिस जारी किया जाए तथा उच्चाधिकारियों को भी लिखित में अवगत कराया जाए।
उन्होंने ईसीज, रेडियोलॉजी, गाइनोकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक वार्ड, डेंगू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज, डॉ. आरवी सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग