हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं।
ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ चैकिंग अभियान चला रही है। उधर देहरादून कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोर्ट को उड़ाने की धमकी भरी मेल केवल हरिद्वार डीजे कोर्ट को ही नहीं दी गयी, बल्कि उत्तराखण्ड अन्य कोर्ट को भी ऐसी धमकी भरी मेल मिली है। जिसके बाद उत्तराखण्ड पुलिस उच्चाधिकारी पूरे मामले को गम्भीरता से ले रहे है। कोर्ट को धमकी भरी मेल मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।


More Stories
“अघोरा” नाम के यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर करते थे ठगी, हरिद्वार पुलिस ने किया भांडाफोड़
कुंभ और चारधाम यात्रा में माटी कला उत्पादों के उपयोग को दिया जाएगा बढ़ावा: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी
हरेला पर्व पर राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ