हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चिकित्सक के साथ गाली-गलौज करते हुए दबंगों ने मारपीट की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, डॉ. अजीत गुप्ता निवासी जूर्स कंट्री ने बताया कि वह डब्ल्यूएचओ से जुड़े हैं और टिहरी जनपद में प्रभारी हैं। दो सितंबर को बेटी के जन्मदिन पर पार्टी में कुछ मेहमान आए थे।
रात में सुरक्षाकर्मी ने उनके पास आकर कहा कि पार्किंग से गाड़ी हटा लीजिए। इस पर वह तुरंत नीचे पहुंचे। आरोप है कि हिमांशु श्रीवास्तव निवासी पार्श्वनाथ टॉवर, जूर्स कंट्री ने नशे की हालत में उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि गाली देने पर डॉक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। तभी हिमांशु ने पीछे से आकर अभद्रता की और ऑफिस के भारी बैग से उन पर वार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन