हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी।
घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। बताया जा रहा है कि दोनो भाई-बहन घर से किसी बात को लेकर नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11.05 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं।
सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए।
मृतकों की पहचान समीर (16), बहन अलीसवा (14) के रूप में हुई। जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।
थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस की मानें तो मृतक भाई-बहन के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे।
पुलिस ने जानकारी में बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन