हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। सरेराह लाठी डंडे चलने से हडकंप मच गया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। मारपीट में कई लोग घायल हुए है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 70 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना क्षेत्र की जग्गू घाट लाल मंदिर बस्ती आर्यनगर में रविवार देर रात घटित हुई। बस्ती के रहने वाले सुनील शाह और छोटू उर्फ खोटा के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। उस वक्त बीच बचाव होने पर दोनों के बीच सुलह हो गई।
आरोप है कि कुछ देर बाद छोटा ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद छोटा ने सिकंदर, राशिद, काली, सोनू, शोएब, रिहान, अंकित, बल्ली समेत अन्य लोगों को लेकर सुनील शाह पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि सुनील के अलाव उसके परिजन की भी लाठी डंडों से पिटाई की गई। बीच बचाव में आए मोहल्लेवासियों को भी नहीं बख्शा।
मारपीट होने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तनाव को देखते हए लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। मारपीट में कई लोग घायल हुए है।
एक पक्ष ने विकास शाह ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 70 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान