हरिद्वार: ट्रक से बचने के चक्कर में कार के डिवाइडर पर चढ़ने का मामला सामने आया है जिसमें बच्चे समेत तीन की मौत हो गयी।
रुड़की क्षेत्र के नगला इमरती गांव के पास दिल्ली हाइवे पर सोलानी पुल पर ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के चक्कर में एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
दुर्घटना में कार सवार आठ साल के बच्चे और उसके पिता व दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा भाई और दादा गंभीर घालय हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक परिवार कार से हरिद्वार की ओर से वापस दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार नगला इमरती गांव के पास सोलानी पुल पर पहुंची तो एक ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। कार चालक ने कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर कार चढ़ गई। जिस कारण कार पलट गई।
इस हादसे में आठ साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार साल के एक बच्चे सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना