हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के एक डाक्टर दम्पत्ति द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार डॉक्टर दंपत्ति अपने घर पर पर बेहोशी की हालत में पडे मिले। सूचना पर आईं पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुदेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सोलानीपुरम की है।
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुदेश कुमार अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ सोलानीपुरम में रहते थे। जबकि उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती है और छोटा बेटा वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। वैभव कुमार पिछले एक माह से छुट्टी पर घर आए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार वैभव कुमार मॉर्निंग वॉक से जब घर वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुदेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घर की जांच की तो पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
सुसाइड नोट में डॉक्टर ने मानसिक रूप से परेशान चलने की बात लिखी थी। घटना की जांच के लिए हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी डॉक्टर के घर पहुंची और बारीकी से जांच की।


More Stories
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र