हरिद्वार: थाना पथरी क्षेत्र में महिला के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म और लूट की सनसनीखेज वारदात का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, बाइक, मोबाइल फोन के टूटे हुए पार्ट्स, बैटरी तथा पीड़िता से लूटे गए कानों के झुमके बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान चार आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए।
पीड़िता की शिकायत पर 8 जुलाई 2026 को थाना पथरी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
इसी क्रम में 14 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराओं की भी बढ़ोतरी की है। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान
गजा के निकटवर्ती ग्राम पंचायतों मे निर्विरोध हुआ उप प्रधान का निर्वाचन