September 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान चार आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर 8 जुलाई 2026 को थाना पथरी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

इसी क्रम में 14 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराओं की भी बढ़ोतरी की है। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

About The Author