हरिद्वार: हरिद्वार में रोशनाबाद स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर एक महिला व एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया।
युवक का शव हॉकी मैदान के पीछे मैदान में लहुलुहान हालत में मिला तो महिला का शव कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। जबकि महिला की मौत सामान्य लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम के पीछे मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त कराने पर शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक शव को जानवरों द्वारा नोंचा गया था।
मौके पर कुछ शराब की बोतलें भी पड़ी मिली। पुलिस को अंदेशा है कि युवक ने रात में किसी के साथ बैठकर शराब पी होगी तथा इसी दौरान झगड़े में युवक की हत्या की गई होगी।
वहीं सिडकुल के ही दीप गंगा अपार्टमेंट में एक फ्लैट का दरवाजा बंद होने की पुलिस को सूचन मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, किन्तु दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि महिला का बेटा हैदाराबाद में रहता है, जबकि महिला यहां रहती थी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस दोनों की मामलों की जांच कर रही है।


More Stories
हरिद्वार: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व,पर्यटन मंत्री एवं सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर छात्राओं को दी यात्रा की जानकारी
लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ