- 24 वर्षीया नवविवाहिता की डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी
- गर्भवती थी मृतका
- पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने उठाया यह कदम
हरिद्वार: हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित शिवलोक कॉलोनी निवासी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली
जानकारी के अनुसार पति से विवाद होने के बाद गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवलोक कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल में पाया कि मृतिका का नाम गांगुली मंडल 24 वर्ष पत्नी कार्तिक मंडल मूलनिवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल हाल निवासी शिवलोक कॉलोनी है।
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी, मृतका गर्भवती थी बताया जाता है कि शाम को पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली।
पति के चीखने चिल्लाने पर एकत्र हुए लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तब अंदर वह फण्डे के सहारे लटक रही थी। मृतका का पति सब्जी बेचने का कार्य करता है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना