हरिद्वार: आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को धनौरी कॉलेज शैक्षिक सोसाइटी के त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री दिनेश धीमान की देखरेख में यह चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए।

उनके अनुसार, निम्नलिखित 11 सदस्यीय प्रबंध समिति का चयन किया गया जिसमें-
– अध्यक्ष: श्री बिजेंद्र कुमार
– उपाध्यक्ष: श्री अवतार सिंह
– सचिव: श्री आदेश कुमार
– कोषाध्यक्ष: श्री योगेंद्र पाल
– सदस्य: श्री श्रवण कुमार, श्री शशिकांत सैनी, श्री आदेश सैनी, मोहम्मद मुस्तफा, एडवोकेट श्री चंद्रभान सैनी, श्री अनुज कुमार, इरशाद अहमद चुने गए हैं।
सभी नवचयनित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी गई है। हमें उम्मीद है कि यह नई टीम धनौरी पीजी कॉलेज के विकास और उत्थान के लिए काम करेगी।
धनौरी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) विजय कुमार और NIC धनौरी के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र कुमार ने नवचयनित पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि यह नई टीम कॉलेज और स्कूल दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी।
नवचयनित अध्यक्ष श्री बिजेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता कॉलेज के छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना होगा। हम कॉलेज के विकास के लिए काम करेंगे और छात्रों के हितों को ध्यान में रखेंगे।
सचिव श्री आदेश कुमार ने कहा कि हमारी टीम कॉलेज के शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों को सुधारने के लिए काम करेगी। हम छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और कॉलेज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीम के सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे और कॉलेज के लिए अच्छे परिणाम लाने का प्रयास करेंगे।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद