हरिद्वार: पीजी कॉलेज, धनौरी की विशिष्ट सेवा क्रियान्वयन समिति द्वारा ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 18 मई 2026, को शीतल जल (शरबत) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ० अलका सैनी, कार्यक्रम संयोजक डॉ० अमित कुमार भगत, सह-संयोजक डॉ० अरविंद कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक आचार्य श्री अंकित कोहली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यवाहक प्राचार्या डॉ० अलका सैनी ने कहा कि विशिष्ट सेवा क्रियान्वयन समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में भी इस प्रकार के अनेक सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।
ज्येष्ठ मास में भीषण गर्मी के दौरान जनसामान्य को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुनीत एवं नैतिक कार्य है। महाविद्यालय सदैव ऐसे सामाजिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित करता रहा है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ० अमित कुमार भगत ने बताया कि इसी क्रम में आज शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सेवा भावना के साथ किया गया। महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत काफी संख्या में लोगों को शीतल जल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ० गौरव कुमार मिश्रा, डॉ० अर्पित सिंह, डॉ० राकेश सिंह रावत, डॉ० रुचि शर्मा तथा डॉ० सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं — अंशिका दीवान, अंजली ठाकुर, अजय सैनी, आयुष सैनी एवं रमन पाल आदि — ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


More Stories
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में
पत्रकार हरि गौतम ने हर की पौड़ी पर गंगा में डूब रहे युवक की बचाई जान