August 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को “हर घर तिरंगा अभियान–2026” के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, सम्मान एवं गौरव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए तिरंगे की शान, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता से संबंधित आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के नाम निम्नलिखित हैं—

1. रोहित कुमार — एम.ए. तृतीय सेमेस्टर

2. आशु पाल— बी.ए. पंचम सेमेस्टर

3. इशिका— बी.ए. तृतीय सेमेस्टर

4. गौरव सैनी — बी.ए. पंचम सेमेस्टर

5. नैना— बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर

प्रतियोगिता का विषय “हर घर तिरंगा अभियान–2026” रखा गया था। विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति तथा नागरिक कर्तव्यों से जुड़े अपने विचारों को प्रभावशाली एवं कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। तैयार किए गए पोस्टरों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, प्रस्तुतीकरण एवं संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” जैसे अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में सांस्कृतिक समिति की नोडल अधिकारी डॉ. करिश्मा तोमर, सह-प्रभारी डॉ. श्वेता त्यागी, डॉ. राखी बलियान, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. रोमा, सुश्री मोनिका रानी, डॉ. किरण, डॉ. मीनाक्षी (कार्यक्रम समन्वयक, 9 अगस्त 2026), श्री अंकित कोहली एवं डॉ. नीतू रानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

About The Author