हरिद्वार: निगम प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, बस अड्डा, ललतारौ पुल समेत अन्य क्षेत्रों में अभियान को लेकर मुनादी कराई।
ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र में भी मुनादी कराई जा रही है। नगर निगम सोमवार से अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर सकता है।
नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने लोगों से अपील करी है किवह अपना अतिक्रमण समय रहते खुद हटा लें अन्यथा कार्रवाई के दौरान सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि शहर के सड़कों बाजारों गलियों पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। पूरे शहर में अतिक्रमण ही अतिक्रमण देखने को मिल रहा है आज हरिद्वार का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो अतिक्रमण की चपेट में न हो।
बाजारों में फुटपाथ भी किराए पर चढ़ा दिये गये हैं। सार्वजनिक गलियों में होटल वालों ने अपनी पार्किंग और जनरेटर रखकर कब्जे कर लिए हैं।
10 मई से यात्रा अपने चरम पर होगी जल्द ही अतिक्रमण हटाने लिए अब नगर आयुक्त द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, इसके तहत सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ