- नशे की 4582 टैबलेट्स व 54 नशीले इंजेक्शन बरामद
हरिद्वार: रानीपुर पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर मेडिकल स्टोर संचालक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नशीली दवाइयां बेचने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल छापेमारी की। टीम ने
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशांदेही पर मेडिकल स्टोर के पीछे मकान से कुल 4582 नशीले टैबलेट व 54 नशीले इंजेक्शन बरामद किए।
विदित हो कि मेडिकल स्टोर स्वामी अमरीश चौहान उम्र 42 वर्ष के बीमार होने के कारण मेडिकल स्टोर उनकी पत्नी चलाती है। अमरीश ने कुछ माह पूर्व उक्त नशीली दवाईंया एवं इंजेक्शन मंगवाये थे जिनको उनकी पत्नी द्वारा मेडिकल स्टोर पर बेचा जा रहा था।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन