हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक नामी स्कूल के चेयरमैन तथा प्रधानाचार्य पर स्कूल की शिक्षिका ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।
जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री में स्थित द विजडम ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में काम करने वाली शिक्षिका के ने स्कूल के चेयरमैन यूसी जैन व प्रधानाचार्य संजय देवांगन के विरुद्ध छेड़छाड़ करने, यौन उत्पीड़न व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कूल के चेयरमैन यूसी जैन ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और चेयरमैन ने व्हाट्सएप पर मैसेज भी भेजें।
इस बात का विरोध करते हुए पीड़िता ने स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन से शिकायत की तो उन्होंने सहानुभूति दिखाई, जिसके बाद चेयरमैन के व्हाट्सएप पर मैसेज आने बंद हो गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने भी फायदा उठाते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा ये लोग कभी कमर में हाथ लगाते तो कभी सटकर खड़े हो जाते विरोध करने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती।
इस बात की शिकायत जब पीड़िता ने चेयरमैन की पुत्रवधू जो कि निगरानी समिति की अध्यक्ष है से की तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला कर्मचारी की तहरीर पर द विज़डम ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन यू सी जैन व प्रधानाचार्य संजय देवांगन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन