हरिद्वार: बाबा रामदेव की पतंजलि में कल रात अचानक एक एम्बुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और एंबुलेंस धू-धू कर जल गई।
एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी उसमें धमाके भी होने लगे।जिससे आसपास हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण किया लेकिन तबतक एंबुलेंस का केवल ढांचा ही बचा रह गया था।
बताया जा रहा है कि सीएनजी एंबुलेंस फेज वन से फेज टू की ओर जा रही थी इसी दौरान मुख्यद्वार के पास ही एंबुलेंस ने आग पकड़ ली।
पतंजलि योगपीठ के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन