हरिद्वार: पति पत्नी के बीच मामूली कहासुनी में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है हत्या के बाद आरोपी खुद ही थाने भी पहुँच गया।
मामला हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ डूमनपुरी के बबलू ने मामूली कहासुनी में अपनी ही पत्नी की हत्या कर खुद ही थाने पहुंच गया।
पुलिस आरोपी के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारों के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के डूमनपुरी गांव निवासी बबलू और उसकी पत्नी सुशीला देवी के बीच कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
गुस्से में आकर बबलू ने चुन्नी से सुशीला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर आरोपी बबलू खुद खानपुर थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी।
सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
लक्सर सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतिका के भाई सुशील की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


More Stories
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी—किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
गजा: जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों उठाई सड़क, पेयजल तथा गैस की समस्याएं, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने दिया आश्वासन
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘‘महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषणः स्वस्थ जीवन का आधार’’ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन