अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़,हरिद्वार: एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र रावत ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और डकैतों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ का प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने डकैती में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फरीदाबाद में पिता पुत्र की हत्या कर चारों आरोपियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच लगातार डकैतों को ट्रेस कर रही थी। देर रात पं. दीनदयाल पार्किंग में हुई मुठभेड़ में आरोपी अंशुल उर्फ मोनू ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के कॉन्स्टेबल संदीप को काफी करीब से गोली मार दी थी। जिससे कांस्टेबल संदीप की मौत हो गई थी।
क्रॉस फायरिंग में आरोपी अंशुल उर्फ मोनू भी घायल हो गया था.
पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, करीब ₹12000 नगद, एक जिंदा कारतूस, पांच खोखे कारतूस और डकैती का सामान बरामद किया है।
हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज़ किया है। घायल अंशुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने अपने इस ऑपरेशन के बारे में हरिद्वार पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।


More Stories
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान
मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डा.सौरभ तिवारी ने किया रेक्टम टयूमर का सफल आपरेशन