अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़,हरिद्वार: एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र रावत ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और डकैतों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ का प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने डकैती में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फरीदाबाद में पिता पुत्र की हत्या कर चारों आरोपियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच लगातार डकैतों को ट्रेस कर रही थी। देर रात पं. दीनदयाल पार्किंग में हुई मुठभेड़ में आरोपी अंशुल उर्फ मोनू ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के कॉन्स्टेबल संदीप को काफी करीब से गोली मार दी थी। जिससे कांस्टेबल संदीप की मौत हो गई थी।
क्रॉस फायरिंग में आरोपी अंशुल उर्फ मोनू भी घायल हो गया था.
पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, करीब ₹12000 नगद, एक जिंदा कारतूस, पांच खोखे कारतूस और डकैती का सामान बरामद किया है।
हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज़ किया है। घायल अंशुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने अपने इस ऑपरेशन के बारे में हरिद्वार पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।



More Stories
बीएचईएल प्लांट में चोरी करते रंगे हाथ चोर को CISF ने दबोचा, 7 किलो से ज्यादा तांबा बरामद
उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा का हिस्ट्रीशीटर नदीम 1 महीने के लिए जिला बदर
हरिद्वार: त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग की सख्ती—ओवरस्पीडिंग, परमिट उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 40 चालान