November 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई: गुण्डा एक्ट के तहत शातिर अपराधी जिला बदर

हरिद्वार। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।

गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत हुई पैरवी

पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में समाज विरोधी व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस द्वारा अदालत में रखे गए ठोस साक्ष्यों और पैरवी के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार ने अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित किया था।

मुनादी कराकर जिले की सीमा से किया बाहर

न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत नोटिस तामील कराया। इसके बाद क्षेत्र में मुनादी कराते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर छोड़ा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि जिला बदर की अवधि के दौरान आरोपी जिले की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध और भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला बदर किए गए अभियुक्त का विवरण:

• नाम: सुनील (उम्र 45 वर्ष)

• पिता का नाम: समय सिंह

• पता: मोहल्ला काशीपुरा, मंशा देवी मार्ग, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार

About The Author